काशीदीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का प्रान्तीय अधिवेशन 10,11व 12 जून कोवाराणसी -- उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक वर्षीय प्रांतीय अधिवेशन इस वर्ष आगामी 10,11व12 जून 2025 को मिर्जापुर मण्डल में राजा शारदा महेश इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आप अपने जनपद मंडल के समस्त साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एक वर्षीय प्रान्तीय अधिवेशन को सफल बनाएं। मिर्जापुर मण्डल के समस्त सम्मानित साथीगण उक्त एकवर्षीय प्रान्तीय अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में तन, मन, धन से लगे हुए हैं। सुंदर व्यवस्था हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले सभी कर्मचारियों को 09.06. 2025 को अधिवेशन में जाने हेतु और दिनांक 10,11,12 जून 2025 को अधिवेशन हेतु तथा 13.06.2025 को अधिवेशन से आने हेतु अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है। आप सभी सम्मानित साथीगण अधिक से अधिक संख्या में उक्त अधिवेशन में उपस्थित होकर अधिवेशन को सफल बनाएं। उक्त जानकारी पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष यूपी मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुन्दन सिन्हा ने जरिये विज्ञप्ति दी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें