कोविड की रोकधाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर लगे। ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से काम कर रहा काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता सलीम मंसूरी जमानियां। विकास खंड अंतर्गत क्षेत्र के बरूईन गांव के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। इसके साथ ही छोटे-बड़े स्तर पर बचाव की तैयारियां भी मुक्कमल तौर पर तैयार हैं। इस बीच ऑक्सीजन प्लांट की बात करें। तो यहां स्थाई टेक्नीशियन नहीं होने से परेशानी बढ़ सकती है। बताया जाता है। कि देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ता हुआ। दिखने से सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर कार्यरत चिकित्सकों की ओर से भी सभी तरह की तैयारियां पुख्ता होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन गुरुवार को हिंदुस्तान टीम की पड़ताल में हकीकत कुछ और मिली। ऑक्सीजन प्लांट हैं। लेकिन इन्हें चलाने वाले स्थाई टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हैं। इस केंद्र पर तैनात कर्मचारी के भरोसे ही काम चल रहा है। इस स्थिति में केस बढ़ने पर संकट बढ़ सकता है। कोरोना संक्रमित का ऑक्सीजन लेवल कम होने जैसी समस्या रहती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित को ऑक्सीजन की सुविधा मिले। इसके लिए कोरोना काल में सीएचसी बरूईन पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया। इसके साथी पाइप लाइन से बेड तक ऑक्सीजन पहुंच गया है। लेकिन इसके नियमित संचालन की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। ऑक्सीजन प्लांट को कार्यरत कर्मचारी की ओर से चलाया जाता है। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ, रुद्रकांत सिंह ने बताया कि यहां कोई टेक्नीशियन नहीं है। ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के लिए स्थायी टेक्नीशियन नहीं मिल सका। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारी से काम चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है। समय समय पर जांच करवाई जाती है। सिंह ने कहा कि कोई स्थायी कर्मचारी नहीं होने के कारण कार्य में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रुद्रकांत सिंह ने बताया कि कोरोना के मरीजों के लिए करीब 30 बेड में आईसीयू और वेंटिलेटर वाले हैं।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें