Top News

देवड़ी नहर पुलिया के पास खेतवमे अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास में फैली सनसनी जमानियां काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरीकोतवाली क्षेत्र के देवढी नहर पुलिया के पास खेत में गुरुवार की सुबह अज्ञात 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास में फैली सनसनी। युवक के सर पर गंभीर चोट के निशान से हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कर्मी शिनाख्त का काफी प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जानकारी के अनुसार नई बाजार देवैथा संपर्क मार्ग के देवढ़ी तिराहे स्थित नहर पुलिया के उत्तर तरफ खेत में एक अज्ञात 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास में फैली सनसनी। शव देखकर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। बताया जाता है। कि सर के पिछले हिस्से में काफी गहरी चोट के कारण काफी खून बह चुका था। खेत के कुछ दूरी पर बीयर का खाली केन तथा बाइक के टायर के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहा है। घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूरी पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान व खेत में पड़ा शव और मौजूदा स्थिति को देख अनुमान लगाया जा सकता है। कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान युवक के सर पर गंभीर चोट लगी होगी। जिसके कारण उसकी मौत हो गया। मृतक पेंट शर्टपहने हुए था। तथा अपने हाथ पर अंग्रेजी में बंदना गोदवाया हुआ था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है। छानबीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव के पहचान के लिए लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। फोटो

Post a Comment

और नया पुराने