Top News

भीषण गर्मी के कारण शुद्ध पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं नहीं मिल रही सुविधा कागज के टुकड़ों पर पल रहा आल्हा विभाग मस्त काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता सलीम मंसूरी जमानियां। भीषण गर्मी के कारण शुद्ध पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं। पानी की कमी के कारण लोग जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं। काशी दीप विजन टीम गुरुवार की नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में पेयजल की आपूर्ति निर्धारित समय के अनुसार तो होती है। लेकिन वार्डों में लगे हैंडपंप खराब पड़े होने के चलते राहगीरों के लिए शोपीस बना हुआ है। कभी कभी ट्यूबल खरब होने कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोग पानी के लिए हैंडपंपों के पास पहुंचते है। तो पहले से ही खराब पड़ी हैंडपंप सिर्फ मोहल्ले वासियों के साथ राहगीरों के लिए शोपीस बना रहता है। गर्मी में प्यास बुझाना लोगों के सामने काफी दिक्कत हो रही है। आरिफ खान, नेसार अहमद खान वारसी, मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, इमरान नियाजी, मुश्ताक राईन, गणेश गोस्वामी आदि लोगों का कहना रहा कि नगर पालिका परिषद के सभी 25 वार्डों में लगे हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप में इंसानों के साथ पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन पालिका के जिम्मेदार अंधे बहरे बनकर तमाशा देख रहे है। लोगों ने कहा कि चुनाव के दरमियान तरह तरह की लंबी वादे किए गए। लेकिन वादा तो दूर देखने सुनने को तैयार नहीं रहते जिम्मेदार। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार के साथ पालिका अधिकारी भी अपनी ईमानदारी को ताख पर रखकर मनमानी करने पर उतारू हो गए है। जिसके कारण शोपीस बने हैंडपंप की मरम्मत के लिए अबतक विभागीय स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई। जिसके वजह से पीने के पानी की कमी के कारण लोग अपने कपड़े धो नहीं पा रहे हैं। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।

Post a Comment

और नया पुराने