काशी दीप विजन,शादी ने रचा इतिहास मिर्जापुर जनपद में द्वार पूजा के समय एक साढू ने अपने सगे साढू को मौत के घाट उतार दिया. साले की लड़की के शादी में दोनों शामिल होने आए थे. किसी बात को लेकर छोटे साढू ने बड़े साढू को सर पर वार कर दिया जिससे मौत हो गई. साढू के मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया केश दर्ज कर आरोपी साढू को हिरासत में लेकर कर पुलिस पूछताछ कर रही है प्मिर्जापुर जिले में एक शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब द्वार पूजा के समय किसी बात को लेकर ससुराल में आए एक साढू ने अपने सगे साढू को मौत के घाट उतार दिया. पूरा मामला मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव का है.साले के लड़की के शादी में शामिल होने आए देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के रहने वाले जितेंद्र विश्वकर्मा और प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के हाटा गांव के रहने वाले कृष्णकांत आये थे. रिश्ते में दोनों सगे साढू है.साले सूखीलाल के लड़की की बरात जैसे द्वार पर पहुंचा और द्वारपूजा होने लगा तो इस दौरान किसी बात को लेकर छोटे साढू कृष्णकांत ने बड़े साढू जितेंद्र विश्वकर्मा के सर पर बॉस से ताबड़तोड़ वार कर दिया. घायल होने पर बरात में अफरा- तफरी मच गई. लवलुहान हालत में पीएचसी सर्रोंई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बड़े साढू की मौत से बारात की खुशी मातम ने बदल गई जिगना थाना क्षेत्र के चंद कदम की दूरी पर स्थित गोनौरा गांव में आये बारात में किसी बात को लेकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंचकर बारात में शामिल होने आए घायल व्यक्ति को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया.पीएचसी सर्रोंई के डॉ महेंद्र चौधरी ने बताया कि सर पर गंभीर चोट थी ब्लडिंग काफी होने से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी बॉडी को चेक कर मृत्यु घोषित कर दिया गया है शव को पुलिस को सौंप दी गई है.वही जिगना थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि बारात में आए एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को मार दिया था जिससे उसकी मौत हो गई है, रिश्ते में दोनों साढू हैं,साले के लड़की के बारात में शामिल होने आए थे.मारने वाला साढ़ू मौके से फरार हो गया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार साढू की तलाश की जा रही है.अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने आए थे दोनों छोटे साढू ने बड़े साढू को मार दिया था अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया मृतक के भाई के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी साढू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बाईट-ओपी सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें