काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी- इग्नू के विद्यार्थियों से कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया आनलाइन संवाद वाराणसी -- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने को इग्नू के माध्यम से बुधवार को पूरे देश के इग्नू के विद्यार्थियों से " वन नेशन वन इलेक्शन " विषय पर ऑनलाइन संवाद किया और इस विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। उदय प्रताप कॉलेज इग्नू स्टडी सेंटर पर इस कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर संजय कुमार शाही, के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर डीडी सिंह, डॉ मनीष गुप्ता, डॉक्टर आदित्य कुमार, डॉक्टर डीके सिंह और इग्नू के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। सभी छात्र गण व प्रवक्तागण कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बातों को ध्यान से सुने और अपनी स्वीकृति प्रदान की।फोटो -03- आनलाइन संवाद करते कृषि मंत्री
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें