Top News

- काशी विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी उद्यान सेवा संघ का जनपद एवं मण्डलीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न वाराणसी --उप उद्यान निदेशक वाराणसी मण्डल केसभागार में गुरुवार को अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ उत्तर प्रदेश का जनपद एवं मंडलीय अधिवेशन अरविंद कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें अविनाश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश संरक्षक, नागेंद्र प्रताप सिंह भू.पू.प्रान्तीय अध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण उत्तर प्रदेश, शशिकांत श्रीवास्तव- जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अरविंद कुमार दुबे- पूर्वांचल प्रभारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सुरेश मिश्रा- प्रदेश उपाध्यक्ष अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ उत्तर प्रदेश, ज्योति कुमार सिंह- पूर्व मंडल अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह चुनाव पर्यवेक्षक की गरिमामई उपस्थिति में जनपद एवं मंडल के कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें मंडल के पदाधिकारी के रूप में सुधांशु कुमार सिंह- अध्यक्ष, राजकुमार- उपाध्यक्ष, अनुराग सिंह- महामंत्री, बचाऊ लाल- संगठन मंत्री, वंश राज- कोषाध्यक्ष, तथा जनपदीय पदाधिकारी के रूप में पंकज तिवारी- जिला अध्यक्ष, रिचा सिंह- उपाध्यक्ष, रोशन कुमार- महामंत्री, अशोक कुमार- संगठन मंत्री तथा नीतू- कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किए गए।फोटो -02- उद्यान सेवा संघ का अधिवेशन

Post a Comment

और नया पुराने