काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया उपजिलाधिकारी बिजली विभाग के एसडीओ के भ्रमण कर जर्जर तार टूटे पोल के बारे जायजा लिया।जमानियां। जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश के क्रम में गुरुवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के द्वारा एसडीओ जमानियां के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत नगर में भ्रमण के दौरान विद्युत व्यवस्था का निरीक्षक किया गया। जहा पर तार,पोल आदि लटके हुए है। उनको तत्काल सही कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जर्जर तार के साथ लटके टूटे बिजली पोल के शहर विद्युत आपूर्ति कत्तई नहीं किया जाए। अगर ऐसी शिकायत कही से मिलती है।तो समय रहते उसको ठीक कराई जाए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विभागीय योजनाओं के साथ-साथ लाभार्थीपरक योजनाओं में भी घोर लापरवाही मिलने पर विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी। इस लिए भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली विभागीय स्तर पर लटके तार, झुके पोल, टूटे पोल की मरम्मत के लिए तत्काल कार्यवाही किया जाए।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें