तपती गर्मी में पालिका के वाटर कूलर की टोटी कई माह से टूटा हुआ है। लेकिन मरम्मत कराने के लिए जिम्मेदार तैयार नहीं।जमानियां। नगर पालिका परिषद द्वारा पक्का घाट के पास वाटर कुलर लगाया। परन्तु कई माह से उसकी टोटी टूटा हुआ है। उसमें से बराबर पानी गिरता रहता है। शिकायत सूचना देने के बाद भी पालिका के जिम्मेदार वाटर कुलर की मरम्मत कराने को तैयार नहीं। बताया जाता है। की गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण नगर में सार्वजनिक वाटर कूलर या तो खराब हो गए हैं। या फिर उसकी टोटी टूटने के कारण 24 घंटा पानी गिरता रहता है। शुद्ध पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए पालिका प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया ने बताया कि पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में कस्बा बाजार स्थित पक्का घाट के पास ठंडा और शुद्ध पेयजल लोगों को मिले वाटर कुलर लगाया गया। लेकिन वाटर कुलर की टोटी कई माह से टूटी हुई है। और टूटी हुई टोटी से बराबर कोल्ड पानी गिरता रहता है। हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए अभी तक पालिका के जिम्मेदार मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहे है। और ऐसे में स्नान करने आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। और लोगों को मजबूरन बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने और दिन में तेज धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, पक्का घाट के पास, पुरानी सट्टी बाजार, एनएच 24 स्थित सड़क पटरी किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर पानी दे रहा है। या फिर खराब पड़े हैं। कहीं गंदगी है तो कहीं टोटी टूटी पड़ी हैं। तो कहीं गर्म पानी आ रहा है। ऐसे में इस तपती गर्मी में स्थानीय लोगों के साथ आमजन सहित राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरन राहगीरों को बोतल बंद ठंडा पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया ने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए नगर में सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए थे। देखरेख के आभाव में 2 वाटर कूलर टोटी टूटकर खराब पड़े है। अप्रैल माह से ही तापमान बढ़ने और तेज धूप होने से लोगों के हल्क सूख रहे हैं। अभी मई व जून की तपिश बाकी है। हालांकि पालिका प्रशासन की ओर से वाटर कूलर की मरम्मत का काम शुरू कराए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन कस्बा बाजार स्थित पक्का घाट के पास वाटर कूलर की टोटी कई माह से टूटी पड़ी होने के कारण उसमें से बराबर पानी गिरता रहता है। लोगों को प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद ठंडे पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को सभी वाटर कूलर की मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी वाटर कूलर दुरस्त कराए जाएंगे। जिससे लोगों को ठंडा पानी मिल सकेगा। सलीम मंसूरी गाजीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें