रविवार को ग्राम सभा पचोखर मे किसान धर्मराज कुशवाहा के यहाँ खरीद का निरीक्षण उपजिलाधिकारी जमानियां सुश्री ज्योति चौरसिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय और नायब तहसीलदार देवा कुमार ,विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया मौजूद रहे। जमानियां। रविवार को मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से ग्राम सभा पचोखर मे किसान धर्मराज कुशवाहा के यहाँ खरीद का निरीक्षण उपजिलाधिकारी जमानियां सुश्री ज्योति चौरसिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय और नायब तहसीलदार देवा कुमार के द्वारा किया गया। उक्त मौके पर किसान धर्मराज कुशवाहा ,विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया मौजूद रहे। उन्होंने किसानों भाइयों से अपील भी किया है। कि वे मोबाइल क्रय के माध्यम से अपने गेहूं की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर भी कर सकते है। बताया जाता है। की क्षेत्रीय किसानों से गेहूं खरीद के लिए ग्राम प्रधानों की मदद लेने और किसानों को जागरूक करने के लिए गांव गांव पहुंचकर राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर अधिक से अधिक बेचने के लिए अपील किया गया है। विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया ने बताया कि राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था के साथ साफ सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था दी गई है। उन्होंने बताया जो किसान अपने घर पर बुलवाकर गेहूं बेचना चाहते है। तो विभागीय स्तर पर गेहूं खरीद के लिए तत्काल पहुंचेंगे। बस ध्यान रहे कि गेहूं एक बड़ी डीसीएम तक हो। चौरसिया ने बताया कि इसके लिए गांव गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। तथा गेहूं खरीद के लिए ग्राम प्रधानों की मदद भी लिया जा रहा है। ताकि गेहूं खरीद में निर्धारित लक्ष्य पाने में सफलता मिले। सरकारी राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर सबसे अधिक गेहूं खरीद करवाने वाले प्रधानों की मदद एवं सहयोग लेने के लिए गांव गांव जाकर संपर्क कर जागरूक किया जा रहा है। आशुतोष चौरसिया ने बताया कि जो किसान अपने गांव में ही गेहूं बेचना चाहता है। तो इसका भी ध्यान दिया जाए। की कम से कम 100 क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए होना चाहिए। उक्त मौके पर किसान धर्मराज कुशवाहा के यहाँ खरीद का निरीक्षण उपजिलाधिकारी जमानियां सुश्री ज्योति चौरसिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय और नायब तहसीलदार देवा कुमार ,विपणन निरीक्षक आशुतोष चौरसिया मौजूद रहे। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें