3--जीआरपी पुलिस ने वारण्टी सन्तोष डोम को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्मो व सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरी, लूट, उचक्कागिरी, शराब तस्करी, मोबाइल चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सोमवार को न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू/82 रेलवे वाराणसी द्वारा आदेश से सम्बन्धित धारा 379,411और धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी में वारण्टी सन्तोष डोम पुत्र स्व.सुरेन्द्र डोम निवासी मुरार थाना मुरार जिला बक्सर बिहार को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, उ0नि0 अशोक ओझा, कां0 मिथिलेश कुमार,का0 कुमार हरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।फोटो -02- गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें