Top News

वाराणासी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मनापुर छतेरी गांव के पास बाबतपुर कछवा रोड मार्ग पर डंफर के चपेट में आने से डोमैला गांव निवासी बाइक सवार18 वर्षिय मिथलेश विंद पुत्र जीतनारायण विन्द नामक एक युवक की मौत हो गई,वही एक अन्य बाइक सवार पति पत्नी भी घायल हो गए। वही परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख मुआवजे की मांग को लेकर बाबतपुर कछवा मार्ग अवरुद्ध कर सड़क जाम कर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे है।सूत्रों के मुताविक साजिदा बेगम पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनापुर छतेरी में बतौर शिक्षक थी वह मिर्जापुर जिले के कछवा की निवासी बताई गई है वे अपने पति मुहम्मद नफीस के साथ बाइक से स्कूल जाते समय छतेरी गांव के पास सड़क क्रॉस कर रही थी तभी मृतक मिथलेश कुमार बाइक से कछवा रोड की तरफ जा रहा था जहाँ दोनों बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें मिथलेश बिंद सड़क पर जा गिरा उसी समय कछवा रोड की तरफ से कपसेठी जा रही डंफर कुचलते हुए मौके से भाग निकला।जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बाबतपुर कछवा मार्ग लगभग 4 घण्टे तक बाधित रहा।मौके पर पहुँचे उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह,एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि राम विलास पटेल के अथक प्रयास से समझाने बुझाने पर सड़क पर चल रहे जाम को हटवाया गया।वही एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो सरकारी सुविधा है वह मृतक के परिवार को मिलेगा। इस दौरान कपसेठी,राजातालाब, जंसा और पीएसी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। जितेन्द्र पटेल की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने