Top News

अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम भोरमार माफी में बंद ईट-भठ्ठे के पास शंकर पुत्र जोखन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक गाँव का ही निवासी होने के चलते जल्द पहचान हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। जिस पर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है । शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। एक रिपोर्ट Vo 1: स्थानीय भोरमार माफी गाँव निवासी करीब 30 वर्षीय शंकर का शव बंद पड़े ईंट के पास मिला। सूचना पर एसपी सोमेन बर्मा ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।अदलहाट पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है । मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका को लेकर कुछ लोगो पर संदेह व्यक्त किया है । जिस पर संदिग्ध 4 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Bite 1: ओ. पी. सिंह, एसपी नक्सल, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्ज़ापुर

Post a Comment

और नया पुराने