Top News

कैंट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी --जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राज किशोर पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाली एक शातिर चोर को गुरुवार को देररात्रि छोटी कटिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गये मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बबलू सोनकर (उम्र 33 वर्ष)पुत्र जोगिन्दर सोनकर निवासी 8/49 शिवपुर कोट बताया गया। अभियुक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राज किशोर पाण्डेय ने बताया कि 03 नवम्बर को वादी‌ मुकदमा आसुतोष सोनी द्वारा थाना कैण्ट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को कैण्ट क्षेत्र के छोटी कटिंग के पास से गुरुवार को देररात्रि गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 303(2),317(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैंट राजकिशोर पाण्डेय, उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा,का0 नागेन्द्र कुमार, का0 जीतेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने