Top News

साइबर क्राइम व सारनाथ की संयुक्त पुलिस टीम ने आनलाइन गेमिंग से करोड़ों की ठगी का किया भण्डाफोड़

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नीतू कादयान एवं अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र कुमार के निर्देशन मे तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित साइबर क्राइम एवं सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन गेमिंग के जरिए 8,14,63,918/की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए शुक्रवार को तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके अड्डे शिव बिहार कालोनी अकथा चौराहा सारनाथ स्थित तीन मंजिला मकान के प्रथम तल से चार मोबाइल फोन,साइबर ठगी व आनलाइन गेमिंग से जुड़े 07 बैंक खातों का विवरण बरामद करते हुए 1,46,828/रुपया फ्रीज होल्ड कराया गया।तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध 19 शिकायतें दर्ज किया गया। तीनों के जरिए कुल 8,14,63,918/रुपये की ठगी किया गया।गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों का नाम क्रमशः सागर सेठ पुत्र लालचन्द सेठ निवासी शिव विहार कॉलोनी अकथा चौराहा सारनाथ, स्थाई पता के 53/44 मध्यमेश्वर थाना कोतवाली वाराणसी, दूसरे का मंगल कुमार पुत्र लाल चंद्र सेठ निवासी शिव विहार कॉलोनी अकथा चौराहा सारनाथ, स्थाई पता के 53/44 मध्यमेश्वर थाना कोतवाली वाराणसी तथा तीसरे का नाम सुदीप कश्यप पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र कश्यप निवासी शिव विहार कॉलोनी पहाड़िया थाना सारनाथ बताया गया। तीनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी साइबर क्राइम अपूर्व पाण्डेय ने बताया कि 12.11.26 को साइबर क्राईम सेल व सारनाथ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शिव विहार कॉलोनी अकथा में कुछ व्यक्ति किराया के कमरे से मोबाइल फोन के माध्यम से अवैध रूप से ऑनलाइन मनी गेम खेलवा रहे हैं।इस सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश‌ देकर तीनों अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे टेलीग्राम ऐप पर न्यू लूडो परिवार नाम से ग्रुप बनाकर विभिन्न लोगों को जोड़ते थे तथा कम समय में दो गुना मुनाफा कमाने का लालच देकर प्रतिबंधित ऑनलाइन लूडो गेम में पैसा लगवाते थे। खिलाड़ियों से दांव की धनराशि यूपीआई के माध्यम से अपने बैंक खाते में मंगाये जाते थे। प्रत्येक बाजी से अपना अवैध कमीशन काटकर शेष राशि का भुगतान किया जाता था। अभियुक्तगण के मोबाइल फोन,पेटीएम,फोन पे से लिंक सात बैंक खातों की जांच करने पर खातो में कुल 1,46,828/ की धनराशि शेष पाई गई तथा केवल अक्टूबर और नवंबर माह में ही लाखों रुपए का संदिग्ध लेनदेन होना पाया गया। उक्त सभी बैंक खातों को फ्रिज कराने की कारवाई किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर क्राइम सेल से प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र यादव, उ0नि0 कृष्ण कुमार जायसवाल, उ0नि0 आलोक यादव, म0उ0नि0 दिव्या भदौरिया,मु0आ0 दिवाकर वत्स,आ0 अंकित गुप्ता, सारनाथ से थानाध्यक्ष उ0नि0 पंकज त्रिपाठी, उ0नि0 राहुल कुमार यादव, उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय चौकी प्रभारी आशापुर,का0 विजय भारती आदि शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने