Top News

त्योहारों से पहले वरुणा जोन में डीसीपी की समीक्षा बैठक, सर्राफा बाजारों की सुरक्षा पर जोर*

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी-आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सर्राफा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रमुख बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।यातायात जाम से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अभियुक्तों का सत्यापन और IGRS शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया। डीसीपी ने थानों के अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा त्योहारों के दौरान सतर्कता व गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

और नया पुराने