Top News

डॉक्टर राम अवतार पाटिल के निवास पर यह सर्टिफिकेट कार्यक्रम आयोजित किया गया है और डॉक्टर राम अवतार पाटिल की अगुवाई में ही ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा है

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में V.C.A ( वीसीए ) संस्था के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिछले 6 माह से जो सिलाई प्रशिक्षण संचालित हो रहा था उनका प्रशिक्षण पूरा होने पर सभी प्रशिक्षणiर्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, 
V.C.A वी सी ए संस्था पिछले कई वर्षों से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र संचालित कर रही है जिसका 6 माह का कोर्स होता है और किसी से कोई भी किसी तरह की फीस नहीं ली जाती है, ये पूर्ण रूप से निःशुल्क है , ये 5th. बैच था जिसका आज सर्टिफिकेट दिया गया है और सभी प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क एक एक स्कूल बैग भी भी उपहार स्वरूप दिया गया है ज्ञात रहे कि वी सी ए निःशुल्क ट्यूशन सेंटर एवं फ्री मेडिकल कैम्प फ्री चश्मा वितरण कार्य क्रम आयोजित करती है, जिसका उद्देश्य सभी जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है

Post a Comment

और नया पुराने