वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां।कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले सैदाबाद गाव को जाने वाली संपर्क सड़क की हालत दयनीय है। कोटिया से सैदाबाद गांव को जाने वाली संपर्क सड़क मार्ग प्रशासनिक अनदेखी के चलते ये सड़कें जर्जर हालत में पहुच चुकी है। इसका खामियाजा इन सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक एवं स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। उनका कहना है। कि सड़क बुरी तरह टूटी होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इनके दोबारा बनवाने की माग की है। सैयदाबाद निवासी विवेक कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, रमाकांत राय, शिवशंकर राय सहित आदि ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से कोटिया सैदाबाद संपर्क सड़क मार्ग पूरी तरह से टूट चुकी है। उनका कहना है। जिसके चलते सड़क से गुजरते हुए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी प्रशासन की अनदेखी के कारण लंबे समय से सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क के टूटने से बने गढ्डों के कारण इस सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो चुका है। अकसर दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोट खा रहे हैं। विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि यह सड़क बदहाल हो चुकी है। उनका कहना है कि सड़क टूटने से इस पर बने गढ्डे बेहद खतरनाक हो गए हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गढ्डों के कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर बुरी तरह से जख्मी हो चुके हैं। अभिषेक कुमार तिवारी का कहना है कि कोटिया से सैदाबाद सड़क टूटी हुई है। सड़क के टूटने के कारण आवागमन में राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क से हर समय वाहनों का आवागमन लगा रहता है। सड़क पर बने गढ्डों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो जाते हैं। उनका कहना है कि इस सड़क पर अधिकतर ग्रामीणों द्वारा प्रयोग किया जाता है। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने के कारण और भी ज्यादा दिक्कत पेश आती है। उन्होंने इस मार्ग की शीध्र ही मरमत कराने की माग की है। उनका कहना है कि इस सड़क का निर्माण हुए कई वर्ष से अधिक हो चुके है। और सड़क टूट चुकी है। सड़क टूटी होने से अक्सर ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये पंचर हो जाते हैं। कई बार तो अचानक पंचर होने से ट्रैक्टरों के पलटने का खतरा बन जाता है। आए दिन इनके खराब होने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
एक टिप्पणी भेजें