Top News

कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 
वाराणसी काशी दीप विजन -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वाराणसी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले लेखनी धारी भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ दीप्तिमान रथ पर सवार होकर जगतगंज स्थित डॉक्टर संपूर्णानन्द विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट से निकलकर रामकटोरा, पिपलानी कटरा तिराहा, लहराबीर होते हुए पुनः डॉक्टर संपूर्णानन्द विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट पर समापन हुआ। शोभा यात्रा के आकर्षण का केन्द्र पांच रथ पर भगवान चित्रगुप्त,ब्रह्मा जी, शंकर जी, पार्वती जी, राधा कृष्ण एवं भगवान चित्रगुप्त जी के परिवार की सजीव झांकी की रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में कायस्थ महासभा के भक्तों ने पुष्पसज्जित दीप्तिमान रथ पर सवार डमरू एवं शंख वादन के साथ भगवान चित्रगुप्त की आरती एवं पूजा अर्चना करने के बाद प्रस्थान करते हुए बैण्ड बाजे, ढोल‌, डमरू के साथ महिलाएं पुरुष व बच्चे पारम्परिक परिधान में शामिल हुए। शोभायात्रा में भक्तगण भगवान चित्रगुप्त की जयकारे के नारे हुए चल रहे थे।साथ में प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से विद्या, बुद्धि, आर्थिक उन्नति तथा उत्तम लोक की प्राप्ति होती है। धर्म एवं न्याय की रक्षा होती है। जिला अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम वाराणसी की शोभा बढ़ाते हुए समाज में भाईचारा व एकता का संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम में सभी जाति व वर्ग के लोग शामिल होते हैं। अंत में कार्यक्रम समापन स्थल पर कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालों का सम्मान किया गया तथा अल्पाहार भी वितरित किया गया।इस शोभायात्रा का नेतृत्व पूरे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की टीम कर रही थी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना, अमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव सेंट मरियम स्कूल, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश सहारा, आशीष श्रीवास्तव, रजनीकान्त श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, ऋतुराज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, निन्दिया श्रीवास्तव, कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव,भाजपा नेता महेश श्रीवास्तव, माधवी श्रीवास्तव, काजल श्रीवास्तव, डा. जया श्रीवास्तव व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण‌ व मंत्री आदि भी उपस्थित रहे।अन्त में जिलाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव एडवोकेट ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

और नया पुराने