सलीम मंसूरी की
जमानियां। नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया गया। सोमवार को डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए पालिका कंप्यूटर कर्मी दानिश मंसूरी सफाई कर्मियों के साथ नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों में पहुंचकर घरों से कूड़ा कचरा निकलवाया। और अलग अलग प्लास्टिक बाल्टियों में रखवाया। इस दौरान पालिका सफाई कर्मी वर्दी व आई-कार्ड लगाए हुए थे। बतय जाता है। कि नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के निर्देशन का पालन करते हुए सोमवार की सुबह पालिका कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी सफाई कर्मियों के संग डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था की जानकारी लेते हुए। वार्ड की घरों से गिला सूखा कूड़ा कचरा निकलवाया। और उसे प्लास्टिक की बाल्टियों में अलग अलग रखवाया। नगर पालिका परिषद को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुनिश्चित ढंग से साफ सफाई पर जोर दिया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पालिका अधिशासी अधिकारी निभा रहे है। सोमवार की सुबह नगर पालिका परिषद जमानियां में साफ सफाई का कार्य नजर आया। साफ सफाई को लेकर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए साफ सफाई कार्य पर जोर दी जा रही है। इस कार्य में कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी और सफाई कर्मी पूरी तरह से निष्पादन करा रहे है।
एक टिप्पणी भेजें