वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। छठ महापर्व को देखते हुए। कंकड़घाट को समतल किया गया। बताया जा रहा है। कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के अथक प्रयास से सभी छठ घाटों को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं और व्रतियों को ऊबड़ खाबड़ जमीन से छुटकारा मिले। इसी लिए उनकी सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए। कंकड़घाट को समतल करना बेहद आवश्यक समझा गया। उन्होंने बताया कि कंकड़घाट को समतलीकरण और तैयारियों को लेकर पालिका सफाई कर्मी जीतोड़ प्रयास में लगे रहे। जाये प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उबड़-खाबड़ रास्तों और गड्ढों को समतल करने से नंगे पैर चलने वाले व्रतियों और बुजुर्गों को चोट लगने या फिसलने का खतरा कम हो जाता है। गुप्ता ने कहा कि नदी के किनारे का हिस्सा समतल होने से श्रद्धालुओं को पानी में उतरने और सुरक्षित दूरी तक खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देने में सुविधा होगी। इसके साथ ही समतलीकरण के साथ-साथ घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), साफ-सफाई और महिलाओं को सुविधा दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उक्त मौके पर पालिका सदस्य अंजनी कुमार गुप्ता, राजा सहित आदि लोग उपस्थित रहे। बताया जाता है। कि छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कंकड़घाट को समतल करने का कार्य तेजी से चल रहा है। घाटों पर समतलीकरण और साफ-सफाई का यह अभियान स्थानीय नगर पालिका परिषद के सहयोग से चलाया जा रहा है। ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। नदी के किनारों पर जमी गाद, कचरे और झाड़ियों को हटाया जा रहा है। उभरे हुए गड्ढों को भरकर जमीन को समतल किया जा रहा है। घाट तक आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को दउरा लेकर चलने में आसानी हो। इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग), महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। गहरे पानी की तरफ जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती के इंतजाम किए जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें