Top News

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को,हुआ जन-जागरूकता अभियान तेज

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी काशी दीप विजन   --12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों हेतु व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी द्वारा जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने बताया कि उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया जा रहा है।जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन मे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर, जनपद की समस्त तहसीलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक ऋण वसूली, श्रम, विद्युत,राजस्व,चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद,भूमि अधिग्रहण,डीआरटी, उपभोक्ता वाद, प्री लिटिगेशन सहित विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य मामलों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर किया जायेगा। विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित,सरल एवं किफायती निस्तारण सम्भव है।लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय अन्तिम एवं बाध्यकारी होता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे आगामी 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित वादों एवं विवादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर सुलभ एवं सस्ता न्याय प्राप्त करें।साथ ही समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा दें।उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के वरिष्ठ सहायक कन्हैया लाल यादव द्वारा जरिये विज्ञप्ति दी गयी।

Post a Comment

और नया पुराने