अंजली कुमारी की रिपोर्ट
वाराणसी -- कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में 05 नवम्बर 2026 को वाराणसी, प्रयागराज एवं विंध्याचल मण्डल की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन जनपद वाराणसी में पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में किया गया है। जिसमें संबंधित मंडलों के किसानों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों के द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकी के बारे में किसानों को बताया जाएगा तथा किसानों के जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।साथ ही विभिन्न विभागों जैसे- कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, रेशम, फसल बीमा, केवीके, भारतीय सब्जी अनुसंधान आदि के द्वारा आकर्षक स्टाल व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां से किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।इस गोष्ठी में प्रमुख सचिव कृषि निदेशक,कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश सहित तीनों मण्डलों के मण्डलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। किसान भाइयों से अनुरोध है कि इस गोष्ठी में उपस्थित होकर कृषि से संबंधित समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान के साथ कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर इसका भरपूर लाभ उठाएं।
एक टिप्पणी भेजें