Top News

उपायुक्त ने आजीविका मिशन के घटकों, बीडीओ आदि के संग किया आनलाइन समीक्षा

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी --उपायुक्त (स्वत: रोजगार) वाराणसी पवन कुमार सिंह द्वारा आजीविका मिशन के विभिन्न घटकों खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व ब्लाक मिशन प्रबंधकों के साथ शुक्रवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक में स्वयं सहायता समूह के खाता खोलने, समूहों को सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराने,वन जीपी,वन बीसी सखी कार्यक्रम के अंतर्गत बीसी सखियों को सक्रिय कराने, कैडर मानदेय तथा एनसीएल, सीएसआर परियोजना के अंतर्गत मुसहर परिवारों को आजीविका से जोड़ने आदि विषयक समीक्षा की गयी।समूहो के खाता खोलने की प्रगति विकासखण्ड पिण्डरा,हरहुआ व बड़ागांव की सबसे खराब रही।जिस पर निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित शाखा प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रगति में सुधार लाएं। इसी क्रम में समूहों को रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराने में भी विकासखंड पिंडरा की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। एनसीएल सीएसआर परियोजना के अंतर्गत बनने वाले शेड निर्माण, विद्युतीकरण, पेंटिंग, मशीनों की सक्रियता पर विशेष जोर देते हुए उत्पादित उत्पादों को बाजार से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा उपरोक्त विषयों पर रिपोर्ट साझा की गई।


Post a Comment

और नया पुराने