विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी --पुलिस उपायुक्त वरूणापार राजेश कुमार पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी नगर डा.राजेश कुमार एवं एसीपी चुनाव सेल शुभम कुमार सिंह के साथ शनिवार को आगामी खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु बैठक आयोजित किया गया। बैठक में आगामी निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) के गठन तथा निर्वाचन के दौरान टीमों की भूमिका, उत्तरदायित्व एवं कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि एफएसटी टीमों द्वारा निर्वाचन से संबंधित शिकायतों एवं प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सूनिश्चित किया जाए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जाए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संबंधित दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके ठीक निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्वाचन संबंधी शिकायतों का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए जिससे आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें