वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्य योजनाओं पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रो. आभा सक्सैना ने कहा कि मेरा सपना है कि भारत केवल एक आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि शिक्षा, समानता, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में भी विश्व के लिए प्रेरणाश्रोत बने। इस कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना पर निकिता गुप्ता, मातृ सदन योजना पर शालिनी कुमारी, सुकन्या समृद्धि योजना पर खुशबू सिंह ने, मुद्रा योजना पर सुहानी ने, आवास योजना पर निकिता गुप्ता ने, ड्रोन योजना पर शालिनी कुमारी ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को परिचित कराया। नुक्कड़ नाटक में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.अनिता सिंह, डा. दिव्या राय एवं डा. नीलू गर्ग के निर्देशन एवं सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता राय ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। महिला मोर्चा की जन प्रतिनिधि उषा राज मौर्य ने सेवा संकल्प अभियान पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन तथा संचालन प्रो. पूनम राय ने तथा धन्यवाद ज्ञापित नोडल सेवा संकल्प एवं सहसंयोजक डा.माया गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रो. अनीता सिंह, प्रो. कुमुद सिंह, डा. नंदिनी पटेल, डा. श्रृंखला, मेनका सिंह मीनाक्षी मधुर,डा. पूजा राय,डा.प्रज्ञा त्रिपाठी,डा. सुमन सिंह सहित अनेक प्राध्यापकगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।
एक टिप्पणी भेजें