Top News

पीएम मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक, भेजा संवेदना पत्र

वरुन पांडे की रिपोर्ट

*मिर्जामुराद।* भारतीय जनता पार्टी वाराणसी जिले के महामंत्री संजीव सिंह गौतम के बड़े पिता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और संघ के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुरेश सिंह गौतम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से 9 अक्टूबर को संजीव सिंह गौतम को शोक पत्र भेजा गया। पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि गौतम जी ने अपने कई दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वाराणसी सहित अनेक स्थानों पर संघ के विचारों से लोगों को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देहावसान से परिजनों के जीवन में आया खालीपन शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। गौतम जी सशरीर हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और जीवन-मूल्य सदैव परिवार के साथ बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें।

Post a Comment

और नया पुराने