विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर सोमवार को छात्र संगठनों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मतदाता सूची में गड़बड़ी और एसआईआर को लेकर प्रदर्शनकारियों में आक्रोश देखने को मिला।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रहा है। उनका कहना था कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और एसआईआर को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के विरोध में छात्र संगठनों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए।पुतला दहन के दौरान मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता नहीं बरती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें