विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी । लंबे समय से शांत पड़ी काशी की ऐतिहासिक दालमंडी में सोमवार को एक बार फिर बुलडोजरों की आवाज गरज उठी। जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त कार्रवाई में दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के अंतिम चरण के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। चौड़ीकरण के लिए चिन्हित कुल 187 मकानों में 181 पर अब तक कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शेष मकानों पर अंतिम चरण का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है।
सुबह से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और जेसीबी व बुलडोजरों ने मोर्चा संभाले रखा। प्रशासन की ओर से दिसंबर तक दालमंडी को नया स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नवंबर तक भूमिगत सीवर और पेयजल की पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा करने की तैयारी है। प्रशासन का कहना है कि चौड़ीकरण के बाद दालमंडी में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और काशी विश्वनाथ धाम तक आवागमन भी सुगम हो जाएगा। कार्रवाई को चौड़ीकरण परियोजना के अंतिम बड़े चरण के रूप में देखा जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें