वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी -- समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुस्लिम नेता और सक्रिय कार्यकर्ता जीशान अंसारी ने पूज्य ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट किया। मुलाकात के उपरान्त ज़ीशान अनसारी ने गौ माता को "राष्ट्रमाता " घोषित करने हेतु शंकराचार्य जी के अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए उन्हें गौ माता का स्मृतिचिन्ह भेंट किया और उनसे आशिर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही समाज में भाईचारा और शान्ति को बढ़ावा देने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना की। ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व भी जीशान अनसारी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री को अपने खून से लिखा पत्र भेज चुके हैं।इस मौके पर जीशान अनसारी ने देश की शान्ति समृद्धि और प्रगति वर्धन हेतु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर देश की उन्नति, शान्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। प्रेम सौहार्द और सम्मान ही किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति है। यह मुलाकात पूरी तरह से सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जिसे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और संवाद के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है
एक टिप्पणी भेजें