Top News

किशोर सेठ पार्षद बने स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ (1363) के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्वर्ण,रजत कारीगरों एवं कारोबारियों के हितों की आवाज बुलंद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संस्था में सक्रिय पदाधिकारियों का शुक्रवार को पुनर्गठन किया गया। शुक्रवार को ठठेरी बाजार स्थित आर एस कटरा पर आहूत हुए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्राफ ने प्रदेश की नई टीम का गठन करते हुए किशोर कुमार सेठ पूर्व पार्षद को स्वर्णकार संघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही चार जिलों के अध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारियां के तहत समरजीत सिंह मिर्जापुर को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल वर्मा कानपुर को प्रदेश महामंत्री, तथा सत्य शील सिंह टनमन को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्राफ ने प्रदेश सलाहकार पद पर मानिक राव पाटिल, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू ,नन्हेंलाल वर्मा जौनपुर, गणेश सेठ सैदपुर, दयाशंकर सेठ को मनोनीत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, विनोद कुमार सेठ, ईश्वर चंद्र वर्मा, अशोक कुमार सेठ सुल्तानपुर,संजय सर्राफ प्रयागराज, नीरज सर्राफ गोरखपुर, विजय सर्राफ मऊ, सुनील सर्राफ बलिया और लखनऊ से मनोनीत हुए। संयुक्त मंत्री श्याम कुमार सराफ तथा मंत्री कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, अशोक कुमार वर्मा बलिया, राजकुमार सेठ अकबरपुर,ध्रुवजी सोनी, पंकज सर्राफ, प्रदेश विधिक सलाहकार दुर्गा प्रसाद सेठ एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री ईश्वर दयाल सिंह सेठ मोहम्मदाबाद गोहना मनोनीत हुए।साथ ही प्रदेश की 11 कार्यकारिणी टीम भी सर्व समिति से बनाई गई। संतोष कुमार वर्मा गाजीपुर, अर्जुन प्रसाद सर्राफ बलिया और संतोष कुमार वर्मा भदोही जिलाध्यक्ष बनाए गए। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा देने और प्रदेश स्तर पर इस गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। यह गठन प्रदेश की इकाइयों को भंग करने के उपरांत किया गया। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ ने संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रदेश की विभिन्न निकायों के साथ-साथ जिला स्तरीय टीमों को भी भंग कर दिया था। इसके बाद अब नए सिरे से प्रदेश एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। किशोर सेठ पूर्व पार्षद को वाराणसी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में अनुभवी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप कर संगठन को और अधिक सक्रिय सशक्त एवं प्रभावी बनाने की पहल की गई है। बैठक में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सेठ बच्चू,दयाशंकर सेठ, श्याम सुंदर सिंह, विनोद कुमार सेठ, सत्यशील सिंह टनमन, श्याम कुमार सर्राफ, कमल कुमार सिंह,नवयुवती सोनी,ईश्वर दयाल सिंह सेठ, पंकज सर्राफ, किशोर सेठ आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने