अंजली कुमारी की रिपोर्ट
वाराणसी -- वर्तमान समय में हुई बरसात से किसानों की हुई क्षति के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि जिन किसान भाइयों द्वारा अपनी धान की फसल को काटकर खलिहान में सूखने हेतु रखा गया है, उसमें वर्तमान में हो रही वर्षा के कारण क्षति हुई है। अगर उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराया गया है। तो फसल क्षति के 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज करा दें, जिससे योजना के प्रावधान के अनुसार बीमा कंपनी के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कराया जा सके। शिकायत करते समय अपना आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर और बीमा पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज पास रखें। अगर टोल फ्री नंबर पर सूचना देने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो निम्न माध्यमों से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अपनी शिकायत- व्हाट्सएप नंबर 706551447 पर मैसेज भेज कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। क्राप इंश्योरेंस ऐप डाउनलोड करके उस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पीएमएफबीवाई आफासियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी समस्या दर्ज करवा सकते हैं। इसी के साथ ही अन्य किसी जानकारी या जिज्ञासा हेतु बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सुशील कुमार तिवारी के मोबाइल नंबर- 7067279809 से संपर्क किया जा सकता है।
एक टिप्पणी भेजें