Top News

*दुर्गा पूजा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, सीएम योगी के निर्देश पर वाराणसी में 'लेडी सिंघमों ' ने संभाला मोर्चा*

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
 *वाराणसी* काशी दीप विजन * महा अष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को दुर्गा पंडालों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश के बाद अधिकारियों को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स की गहन जांच करने तथा फील्ड में मुस्तैद रहने को कहा गया है।इसी क्रम में वाराणसी कमिश्नरेट में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करते हुए दो चर्चित *'लेडी सिंघम* ' अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वरुणा जोन की एडीसीपी *लेडी सिंघम लिपी नगायच* और गोमती जोन डीसीपी *लेडी सिंघम नीतू काद्दयान* ने अपने-अपने जोन में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।नव रात्रि कें महा अष्टमी और सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तेजतर्रार अधिकारियों ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने और हर पंडाल पर गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के सुरक्षित तरीके से मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।

Post a Comment

और नया पुराने