नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट. वाराणसी काशी दीप विजन -साक्षी मंडपम में 35 कन्याओं और पांच काल भैरव का विधिवत पूजन।
* प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया पत्नी संग और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा ने भी लिया गरबा-डांडिया में हिस्सा।
* मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश श्रीवास्तव अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित।
वाराणसी। भारत विकास परिषद सृजन शाखा का नवरात्रि उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया। शिवपुर स्थित न्यू अशोक विहार कॉलोनी के साक्षी मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन से लेकर भजन संध्या और गरबा-डांडिया तक उत्साह का माहौल छाया रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम गायन के साथ हुआ। इसके बाद 35 कन्याओं और पांच काल भैरव का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए।
भजन गायिका रिंकी की जोशीली प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। माता रानी के भजनों पर सदस्य खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया पत्नी संग और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा भी भक्तिमय माहौल में झूम उठे।
इसके बाद गरबा-डांडिया और मनोरंजक खेलों ने उत्सव का रोमांच बढ़ा दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश श्रीवास्तव को हरविंदर वालिया, सुनील सिन्हा और ज्ञानेंद्र बहादुर ने अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। सर्वाधिक पंजीकरण में योगदान के लिए संजय कुमार शुक्ला और रेखा शुक्ला को सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में राजकुमार गुप्ता और शशिभा सिंह विजेता बने।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं निर्देशन शशि श्रीवास्तव ने किया, जबकि संचालन डॉ. रमा सिंह और शांभवी सिंह ने किया। आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें