पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी --खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सभा प्रत्याशी एवं एमएलसी अशोक सिंह ने मंगलवार को विशाल रैली के साथ नामांकन किया। यह नामांकन जुलूस सिगरा स्थित भारत माता मंदिर प्रांगण से दोपहर 12:00 बजे जुलूस के रूप में निकला।इस नामांकन जुलूस में सैकड़ों की संख्या छात्रों व सपा नेताओं का जन सैलाब नारे लगाते हुए चल रहे थे।जुलूस चार घण्टे का सफर तय कर करीब ढाई बजे कमिश्नरी नामांकन स्थल पर पहुंचा।एमएलसी चुनाव प्रभारी विष्णु शर्मा जुलूस की बागडोर संभालते चल रहे थे। रास्ते भर प्रत्याशी आशुतोष सिनहा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रत्याशी आशुतोष सिनहा ने कहा कि मैं एक छोटा सा पार्टी कार्यकर्ता हूं। मेरे परिवार या खानदान का कोई भी राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था। अखिलेश यादव ने मुझे पुनः टिकट देकर निरंतर जनता जनार्दन की सेवा करने के लिए भेजा है। मैंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ जनता की सेवा किया है और आगे भी करता रहूंगा। जुलूस में प्रमुख रूप से चंदौली के सांसद बीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, विधायक लकी यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह, सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे,सपा के प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा, सत्यनारायण राजभर, प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, अनीस मिर्जा, निर्मल खत्री, अध्यक्ष आत्माराम यादव महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, राजेंद्र त्रिवेदी, आनंद मोहन गुड्डू, प्रदेश सचिव लालू यादव,पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित, अजय चौरसिया, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, कैन्ट की प्रभारी रीबू श्रीवास्तव, इस्तकबाल कुरैशी, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, प्रियांशु यादव, सत्य प्रकाश सोनकर, अनवारुल हक अंसारी, रिजवान अंसारी, संजीव विश्वकर्मा, मन्नू अंसारी, विवेक कहार, हैदर गुड्डू,ईशान श्रीवास्तव, राजू यादव, दीपचन्द गुप्ता समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें