Top News

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जगतपुर सभा स्थल का लिया जायजा, जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

रोहनिया। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Post a Comment

और नया पुराने