Top News

आज शॉपिंग कॉम्लेक्स बेनियाबाग जिसको नगर निगम द्वारा डी मोलिश किया जाना

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट.                           वाराणसीआज शॉपिंग कॉम्लेक्स बेनियाबाग जिसको नगर निगम द्वारा डी मोलिश किया जाना है उसी संदर्भ में वहां के लगभग सैकड़ों व्यापारियों को दुकान खाली करने का कल तक का नोटिस दिया गया था त्योहार के लेकर व्यापारी बेहद परेशान थे साथ ही उनको वहां कॉम्प्लेक्स बनाए जाने पर दोबारा बसाये जाने को लेकर तथा जब तक कॉम्प्लेक्स बन न जाए तब तक उनके रोज़गार को नगर निगम वैकल्पिक क्या व्यस्था करेगा इस संदर्भ में आज नगर आयुक्त से वार्ता की गई कि व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया नगर आयुक्त ने कहा हम वहां जो कॉम्प्लेक्स बना रहे है उसको वृहद रूप दे रहे है कॉम्प्लेक्स बनाने के बाद जो व्यापारी वहां पहले से नगर निगम के आवंटी है उनको हम वरीयता देंगे और बड़ी दुकान देंगे साथ ही उनकी वैकल्पिक व्यस्था हम बेनिया बाग में कर रहे है ताकि उनका रोजी रोजगार चलता रहे साथ व्यापारियों की मांग थी कि हमे लिखित में दिया जाए कि हमे वही कांप्लेक्स में बसाया जाए नगर आयुक्त ने कहा हम जो अब नोटिस जारी कर रहे है उसमें लिखिए रूप से पहले के आवंटियों को बसाए जाने की बात नोटिस में दर्ज कर रहे है ताकि व्यापारियों का भरोसा बना रहे उन्होंने कहा इसके बाद अब कोई असमंजस किसी व्यापारी को नहीं होना चाहिए आप लोग सहयोग करिए दिवाली तक त्यौहार में अपना व्यापार कर लीजिए उसके बाद दस तारीख तक बिल्डिंग को खाली कर दीजिये ताकि हम जल्द से जल्द शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बनवा सके 
व्यापारियों ने नगर आयुक्त की बात में सहमति प्रदान की है 
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से शंकर विशनानी पूर्व पार्षद संदीप मिश्रा मेराज खालिद आशा दीक्षित रमेश सहाय रविंद्र पांडेय नासिर इरशाद अहमद मुन्ना लाल दिलशाद अहमद निसार खान याकूब भाई शाहिद खान आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे

Post a Comment

और नया पुराने