विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजन। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आज छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में चल रहे विरोध के समर्थन में छात्रों ने नारेबाजी की। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर भारी आरक्षी बल तैनात कर दिया गया। छात्रों के हाथों में लगी तख्तियों पर विभिन्न नारे लिखे थे। एक तख्ती पर छात्रों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के विरोध में नारे लिखे थे, वहीं दूसरी तख्ती पर छात्रों पर बर्बरता बंद करो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो` लिखा था। छात्रों का कहना है कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे हैं। साथ ही छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग उठाई।
सूचना मिलते ही सिगरा थाना और अन्य थानों का आरक्षी दल मौके पर पहुंच गया। महिला आरक्षी कर्मियों सहित बड़ी संख्या में आरक्षी बल विश्वविद्यालय परिसर में तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का प्रदर्शन अनुचित है।नों का प्रदर्शन
एक टिप्पणी भेजें