Top News

होटल में बुक कमरे का किराया मांगने पर मारपीट, तोड़फोड़

वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी इलाके में कुमार गेस्ट हाउस में गोयनका गली अस्सी का रहने वाला युवराज सिंह उर्फ ऋषिकेश 29 सितम्बर को अपने रिश्तेदार को रुकने के लिए कमरा बुक किया था। एक दिन पूरा होने पर कमरे का किराया मांगने पर युवराज ने पैसा देने से मना कर दिया और मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद वह 10 से 15 साथियों के साथ आया और सभी गेस्ट हाउस में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक लवकेश तिवारी की शिकायत पर युवराज सिंह व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 अवैध ओला-रैपिडो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 बाइक सीज

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर मार्ग पर अवैध रूप से ओला-रैपिडो चलाने वाले बाइकर्स पर चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 14 वाहनों को सीज किया है। पुलिस के अनुसार ये बाइकर्स दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अवैध रूप से सवारी बुक कर रहे थे। इससे जाम और सुरक्षा दोनों को लेकर परेशानी हो रही थी। सीज वाहनों में 7 स्प्लेंडर/साइन/सीटी100 जैसी बाइक और 7 स्कूटी/एक्टिवा शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काशी विश्वनाथ मंदिर पुष्कर दुबे और ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी हिमांशु मिश्रा की टीम ने की।

Post a Comment

और नया पुराने