विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 5 अक्टूबर, सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में संजय प्रियदर्शी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन काफिला प्रातः 9 बजे संकट मोचन मंदिर से प्रस्थान कर छोटा कटिंग मेमोरियल, मिन्ट हाउस के सामने नदेसर पर एकत्रित होकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुँचेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस नामांकन रैली को सफल बनाएँ।
एक टिप्पणी भेजें