वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट-कार्यालय पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन पुलिस कमिश्नरेट
दिनांक-02.10.2026** महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर पुलिसकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।**
आज दिनांक **02.10.2026** को राष्ट्रपिता **महात्मा गांधी जी** एवं पूर्व प्रधानमंत्री **लाल बहादुर शास्त्री जी** की जयंती के अवसर पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन **श्री राजेश कुमार पाण्डेय** द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को **स्वच्छता की शपथ** दिलाई गयी। सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने, स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा आमजन को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
श्रीमान पुलिस उपायुक्त द्वारा कहा गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के साथ-साथ स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति भी सजग रहकर समाज के समक्ष सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।
एक टिप्पणी भेजें