Top News

बेनियाबाग में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,चौक पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,आरोपी गिरफ्तार*

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आज 11/10/26 को आवेदक किशन कुमार पुत्र मालू डोम निवासी पौधोंपुर चुंगी थाना रामनगर द्वारा एक प्रार्थनापत्र बाबत अपनी 14 साल की नाबालिग पुत्री के साथ बेनियाबाग शौचालय के बाथरूम में दुलारे अंसारी पुत्र रहमतुल्लाह निवासी देवली गली थाना दशाश्वमेध के द्वारा आज दिनांक 11/ 10/ 26 को दिन में 3 बजे दुष्कर्म की घटना किए जाने के संबंध में दिया है।
उक्त तहरीर पर अभियोग पंजीकृत की कार्यवाही चल रही है तथा अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Post a Comment

और नया पुराने