वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर में मंगलवार की तकरीबन 11 बजे रात्रि समय संतोष कुमार राम पुत्र विक्रम राम 36 वर्ष पास के कुएं के पास बैठा चाहा। लेकिन नशे में धुत होने के कारण कुएं में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों को मालूम हुआ। तो फौरन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को निकलवाया। जिसके बाद पीएम के लिए गाजीपुर के लिए भेजा। बताया जाता है। कि मृतक से अंशु 7 वर्ष, अर्जुन 5 वर्ष माता रेखा देवी 34 वर्ष अपने पीछे छोड़ गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात राजपुर निवासी संतोष कुमार राम शराब पीने ने पूरी तरह से नशे में हो गया। और पास के कुएं के पास बैठना चाहा। लेकिन सीधे कुएं में गिरने से मौत हो गई। उसका शव रात्रि समय निकालकर पीएम के लिए गाजीपुर भेजा गया। शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ है। दिवंगत की पहचान 37 वर्षीय संतोष कुमार राम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजन के अनुसार, संतोष शराब पीने का आदी था। मंगलवार की रात वह शराब के नशे में घर जा रहा था। उसी समय जमीन पर बैठना चाहा। लेकिन कुएं के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से उसमें जा गिरा। आसपास के लोगों ने उसे कुएं में गिरते देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस सूचना दी। उसी समय कोतवाली रात में ही पहुंच गई। और
शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
एक टिप्पणी भेजें