सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का कार्य शुरू किए जाने से पेयजल की बर्बादी बंद हुई। जिसके चलते लोगों को साफ पानी मिलना शुरू हुआ। एक सप्ताह से मरिया लॉन के सामने स्थित पांडेय टोली बस्ती के पास पालिका की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण घरों में गंदा पानी पहुंचने लगी। जिसके बाद व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार से मिलकर शिकायत किया। जिसके बाद जल बर्बादी पर रोक लगाने के लिए पाइपलाइन मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। लीकेज होने के कारण हजारों लीटर शुद्ध पानी के व्यर्थ बहने की समस्या खत्म हो गई। पालिका अधिशासी अधिकारी के द्वारा पाइप लाइन लीकेज को बंद कराने के लिए त्वरित कार्रवाई के बाद कर्मी पेयजल की बर्बादी को रोकने के लिए मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से किया। जिसके बाद जलापूर्ति बहाल हो गई। इस संबंध में मुन्ना गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र में हमें आजादी दी गई है। कि किसी भी गम्भीर समस्या को लेकर विरोध जताया जा सकता है। इस लिए पाइपलाइन में लीकेज पर रोक लगाने एवं शुद्ध जलापूर्ति घरों में पहुंच सके इसके लिए विरोध जताया गया।
एक टिप्पणी भेजें