दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट. वाराणसी 6 अक्टूबर स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी एवं एम० एल० सी०आशुतोष सिन्हा ने आज नामांकन किया । नामांकन जुलूस सिगरा स्थित "भारत माता मंदिर प्रांगण " से दोपहर बारह बजे जुलूस की शक्ल मे निकला । नामांकन मे छात्र एवं स्नातक मतदाताओ की संख्या देखने को मिली नामांकन जुलूस मे सपा कार्यकर्ताओ का भारी हुजूम था । नामांकन जुलूस मे कई जिलो के सपा कार्यकर्ता एवं नेता शामिल थे जुलूस कचहरी पहुंचने मे लगभग चार घंटे का सफर तय कर दोपहर ढाई बजे कमिश्नर आफिस पहुंचा जहाॅ आशुतोष सिन्हा ने नामांकन किया। *एम० एल० सी० चुनाव के प्रभारी एवं सपा उ० प्रदेश के सचिव विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा नामांकन जुलूस की बागडौर संभालते हुए चल रहे थे । नामांकन जुलूस प्रारंभ होने से लेकर नामांकन स्थल तक कार्यकर्ता आशुतोष सिन्हा का माला फुल से स्वागत कर रहे थे स्नातक *एम० एल० सी०आशुतोष सिन्हा ने कहा कि मै एक छोटा सा पार्टी का कार्यकर्ता हूॅ।मेरे परिवार खानदान मे कोई भी राजनितिक ग्राउंड नही था यहाॅ तक कि कोई भी बीडीसी एवं ग्राम प्रधान तक नही था सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राजनिति मे भागीदारी देकर सम्मान दिया व एम एल सी बनाया । मुझे पुनः टिकट देकर निरंतर जनता जनार्दन की सेवा करने के लिए भेजा है मै पुरी लगन और निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता जनार्दन की सेवा किया हूॅ और अपने अंतिम साॅस तक निरंतर सेवा करता रहूंगा। जुलूस मे प्रमुख रूप से चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, विधायक लकी यादव,विधायक प्रभू नारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड"पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे,सपा उ प्रदेश के सचिव विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा", सत्यनारायण राजभर, प्रवक्ता संतोष यादव "बबलू" अनीस र्जा,निर्मल खत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव,महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, राजेन्द्र त्रिवेदी,आनंद मोहन "गुड्डू ", प्रदेश सचिव लालू यादव, कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दिक्षित,अजय चौरसिया, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, कैन्ट की प्रभारी श्रीवास्तव, इस्तकबाल कुरैशी,पूर्व पार्षद वरूण सिंह, प्रींयाशू यादव,सत्य प्रकाश सोनकर, अनवारूल हक अंसारी,रिजवान अंसारी ,संजू विश्वकर्मा, मन्नू अंसारी,विवेक कहार, हैदर "गुड्डू", ईशान श्रीवास्तव,राजू यादव,दीपचंद गुप्ता, आदि लोग उपस्थित थे ।
स्नातक एम०एल०सी०आशुतोष सिन्हा किया नामांकन उमड़ा सैलाब जुलूस मे सपा कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़ नामांकन जुलूस मे युवा छात्र एवं स्नातक मतदाताओ ने दिखाई ताकत
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें