Top News

आगामी एमएलसी चुनाव हेतु पहड़िया मण्डी में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते अधिकारीगण

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत पहड़िया मण्डी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का सोमवार को डीसीपी वरूणापार राजेश पाण्डेय,अपर आयुक्त सिविल आलोक कुमार वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त चुनाव सेल शुभम कुमार सिंह आदि द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखे जाने हेतु निर्धारित स्थलों, मतगणना स्थल की व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सुरक्षा एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मतपेटिकाओं सुरक्षा हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।मतपेटियां रखें जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं विकास व्यवस्था पर सतर्क निगरानी तथा परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने, संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना होने देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन सम्बन्धी सभी दायित्वो का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है 

Post a Comment

और नया पुराने