विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी -- शारदीय नवरात्रि वर्ष-2026 के पावन अवसर पर शासन के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिशन शक्ति विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत पुलिस द्वारा सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं जन जागरूकता का एक व्यापक अभियान चलाया गया। त्योहारों के दौरान संपूर्ण शहर में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए पुलिस बल चौबीसों घण्टे पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विभिन्न प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों, दुर्गा पूजा पंडालों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गयी ताकि महिला सुरक्षित वातावरण में दर्शन पूजन कर सकें। पूजा पंडालों व रामनवमी के पावन अवसर पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पम्पलेट भी वितरित कर जागरूक किया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों द्वारा पार्क, मुख्य बाजारों,मेला स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष टास्क निर्धारित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मनचलों, पेशेवर शोहदों और अराजक तत्वों के विरुद्ध मौके पर ही कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई। हूटर, ब्लैक फिल्म, स्टंटबाजों पर नकेल, सार्वजनिक स्थलो पर स्टंटबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म एवं हूटर लगाने वालों के चेकिंग अभियान चलाकर मौके पर ही चालान व सीजिंग की विधिक कार्रवाई संपन्न की गई। कमिश्नरेट पुलिस महिलाओं, बच्चों एवं समस्त नागरिकों को एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित रहे
एक टिप्पणी भेजें