वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी -- जिला जज वाराणसी के निर्देशन में चल रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 जो विगत 01 अगस्त 2026 से लगातार चलाया जा रहा है। उसके अंतर्गत सन् 2012 से दो सगे भाइयों के बीच में चल रहे विवाद जिसमें अपील संख्या-153/ 2018 व 154/2018 अपर जिला जज एफटीसी मनोज कुमार के न्यायालय में लम्बित थी।जिसमें विकास कुमार व अन्य एवं रंजय कुमार व अन्य के मध्य दुकान एवं मकान का विवाद था। मध्यस्थता पहल के अंतर्गत अपर जिला जज द्वारा उभय पक्षों के मध्य के विवाद को मीडियेशन हेतु रेफर किया गया।इस दौरान उभय पक्षों के मध्य मीडियेशन में कई वार्ता में कराई गयी।जिसमें उभय पक्ष के अधिवक्ता गण अवध नारायण सिंह, अरुण कुमार, जीत नारायण सिंह, सुनील कुमार सिंह द्वारा अथक प्रयास किया गया।इस प्रकरण में उभर पक्षों के अतिरिक्त चार बहने व उनकी माताजी भी थी।अन्तोगत्वा मीडियेशन में वार्ता सफल रही।उभय पक्ष दुकान एवं घर के बंटवारे में आपसी सहमत से सुलह करने को तैयार हुए। क्रिमिनल वादों में भी सुबह की गई।उभय पक्षों द्वारा परस्पर लम्बित अन्य सिविल एवं क्रिमिनल वादों में भी सुलह की गयी।राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान ने इस टूटते परिवार को जोड़कर आपसी संबंधों की कलुषता को खत्म कर परस्पर प्रेम और सौहार्द को पुष्ट किया है। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के पूर्णकालिक सचिव,सिविल जज सीनियर(सीनियर डिवीजन) राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दी गई।
एक टिप्पणी भेजें