Top News

मंत्री जी के इशारे पर जमीन कब्जा करने से आहत पीड़ित डॉक्टर देंगे धरना !

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

 वाराणसी आपको बता दें कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, मगर मंत्री जी उनका ही जमीन कब्जा करने के लिए अपने पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह जमीन हड़पना चाहते हैं। अब देखना है किसके इशारे पर बुलडोजर चलता है  तमाम दस्तावेज हमारे पक्ष में हैं, मगर वह मंत्री हैं इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। क्या योगी बाबा का बुलडोजर सिर्फ गरीबों पर ही चलता है। यह कहना है डॉक्टर श्रविन सिंह के अधिवक्ता सुनील सिंह

वह कहते हैं कि अब हम इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करके जनता के सामने मंत्री रविन्द्र जायसवाल की करतूतों को सार्वजनिक करेंगे और जल्द ही जिला मुख्यालय पर पीड़ित डॉक्टर के साथ धरना देंगे।

गौरतलब है कि रोहनिया के कल्लीपुर में डॉक्टर श्रविन सिंह की जमीन है। वहीं मंत्री रविन्द्र जायसवाल का भी स्कूल और जमीन है। डॉक्टर श्रविन सिंह का आरोप है कि सभी दस्तावेज मेरे हैं, मगर मंत्री जबरन मेरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने