वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के उद्देश्य से दिनांक 03,04 और 05 नवंबर को विधानसभावार जनपद के तीन भिन्न-भिन्न स्थानों पर जिला सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोहनिया विधानसभा के अन्तर्गत 03.11.2026 को जगतपुर इंटर कॉलेज जगतपुर वाराणसी में, शिवपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 04.11.2026 को क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल उमरहा बाजार वाराणसी में, तथा उत्तरी विधानसभा के अन्तर्गत 05.11.2026 को क्वींस इण्टर कॉलेज वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। बृहद रोजगार मेले में प्रमुख रूप से डिक्शन कंपनी, मदर्सन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, स्विंगी,आईसीआईसीआई बैंक, टाटा विकास प्राइवेट लिमिटेड,फ्लिपकार्ट तथा कृष्णा मारुति सहित लगभग 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले मे हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा,आईटीआई उत्तीर्ण धारक अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इन कंपनियों में न्यूनतम12,000/ से लेकर 35,000/ माहवारी तक के वेतनमान पर बेरोजगारों को चयनित किया जाएगा। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि वृहद् रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा व फोटो की दो काफी लेकर प्रातः 10:00 बजे परिसर पहुंच कर इस सुअवसर का भरपूर लाभ उठावें।
एक टिप्पणी भेजें